logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: संघटन में वर्चस्व के लिए सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार गुट में टकराव


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: बीजेपी में पूर्व मंत्री व बल्लारपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार के बीच लंबे समय से चल रहा मतभेद अब एक नए मोड़ पर आ चुका है। दोनों नेताओं के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब संगठन पर वर्चस्व पाने तक पहुंच गया है। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद निर्धारित समय में शहर की नई कार्यकारिणी गठित नहीं हो सकी।महानगर अध्यक्ष पद को लेकर दोनों गुटों में जोरदार खींचतान चल रही है। किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

माना जा रहा है कि जिस गुट का प्रत्याशी अध्यक्ष बनेगा, कार्यकारिणी भी उसी गुट के अनुसार तय की जाएगी। मुनगंटीवार समर्थकों में राहुल पावडे, विशाल निबांळकर, सूरज पेद्दुलवार और प्रज्जल कडू के नाम चर्चा में हैं, वहीं जोरगेवार गुट की ओर से दशरथसिंग ठाकूर, सुभाष कासनगोट्टूवार और अमोल शेंडे के नाम सामने आ रहे हैं।विधानसभा चुनाव से ही मुनगंटीवार और जोरगेवार के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। 2014 में जोरगेवार ने बीजेपी छोड़ दी थी, लेकिन 2024 में उनकी 'घरवापसी' हुई। हालांकि कुछ बीजेपी नेताओं ने उनके वापसी का विरोध किया था और उनके जीतने के बाद भी स्थिति में विशेष बदलाव नहीं आया। 

चंद्रपुर के विधायक होने के बावजूद जोरगेवार से पार्टी के कई पदाधिकारी दूरी बनाए हुए हैं। जिले में हमेशा से मुनगंटीवार गुट का ही प्रभाव रहा है। वहीं पूर्व सांसद हंसराज अहीर ने हमेशा इस संघर्ष से दूरी बनाए रखी। अब जब चंद्रपुर महानगर पालिका चुनाव नजदीक हैं। महानगर अध्यक्ष का पद और भी महत्वपूर्ण हो गया है। पहले नगर पालिका के उम्मीदवार भी मुनगंटीवार ही तय करते थे, लेकिन मंत्री पद न मिलने के बाद पार्टी में उनके विरोधी सिर उठाने लगे हैं। हालांकि वे बल्लारपुर से विधायक हैं, लेकिन उनका प्रभाव चंद्रपुर में भी गहरा है और अधिकांश कार्यकारिणी उनके पक्ष में नजर आती है।प्रदेश अध्यक्ष ने 20 मार्च को शहर के मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी की घोषणा के लिए पत्र जारी किया था। 

10 अप्रैल तक मंडल अध्यक्ष और 20 अप्रैल तक महानगर अध्यक्ष व कार्यकारिणी घोषित करने की समयसीमा तय की गई थी। परंतु इससे पहले बूथ अध्यक्ष और मतदाता सूची प्रमुखों की नियुक्ति जरूरी थी, जो अब तक नहीं हो सकी। अब मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, लेकिन उन्होंने भी अभी तक काम शुरू नहीं किया है। इन सभी कारणों से नई कार्यकारिणी की घोषणा में और देरी हो सकती है। कुल मिलाकर, मुनगंटीवार और जोरगेवार के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई ही चंद्रपुर बीजेपी संगठन की अस्थिरता की मुख्य वजह बन चुकी है।