logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: डॉक्टर पर हमला प्रकरण; वडेट्टीवार और जोरगेवर ने पीड़ित डॉक्टर से की मुलाकात


चंद्रपुर: शहर के सरकारी अस्पताल व वैद्यकीय महाविद्यालय में कार्यरत डाक्टरों पर आए दिन मरिजों की रिश्तेदारों द्वारा जानलेवा हमले किए जा रहे है. यह संख्या दिनों दिन बढती जा रही है. ऐसे में सोमवार की रात वैद्यकीय महाविद्यालय में कार्यरत निवासी डाक्टर रोहीत होरे पर मरीज के रिश्तेदारों द्वारा जानलेवा हमला करने से डाक्टर गंभीर जखमी हो गए.

डाक्टर पर हुवे हमले के खिलाफ बुधवार की सुबह से डाक्टरो ने हडताल शुरू की. जिससे स्वास्थ सुविधा पर आंशिक परिणाम हुवा. आंदेालनकारी डाक्टर की विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार व विधायक किशोर जोरगेवार ने भेट ली. परंतु समस्या का किसी भी प्रकार का हल नही निकला. देर शाम तक डाक्टरों का हडताल जारी रहा.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात के समय अस्पताल में डाक्टरा रोहीत होरे 29 दुर्घटना विभाग में एक मरीज पर उपचार कर रहे थे. ऐसे में आरोपी दुर्गापुर निवासी साजिद शेख, नगिनाबाग निवासी मुदसिर खान 23 एक बालिका को उपचार हेतु लेकर आए. इस दौरान देानेां ने डा रोहीत होरे से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी. अपनी जान बचाते हुवे डाक्टर होरे संबंधित सहयोगी डाक्टर के पास गए. इस संदर्भ में सुचना शहर पुलिस केा दी गई. तब तक अस्पताल में माहोल गरम हुवा था. अस्पताल में गरमाते माहोल को समझते हुवे पुलिस निरिक्षक राजपुत व उनकी टिम अस्पताल पहुची. उन्होने दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया. 

डाक्टर होरे पर हुवे जानलेवा हमले के चलते बुधवार की सुबह से ही डाक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा रक्षक नियुक्ति समेत अन्य मांगो के लिए तथा डाक्टर पर बढ रहे हमले के खिलाफ हडताल आंदेालन किया गया. इस दौरान विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार व विधायक जोरगेवार ने हडताल कर रहे डाक्टरों से भेट की. परंतु देर शाम तक डाक्टरों की हडताल चलती रही. अस्पताल में केवल अत्यावश्यक सेवा के मरिजों की जांच अन्य डाक्टरों के माध्यम से की जा रही थी.