logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चंद्रपुर मनपा: जोरगेवर बोले- कांग्रेस के 10 नगरसेवक हमारे संपर्क में; वडेट्टीवार ने झूठ बोलने का लगाया आरोप


नागपुर: चंद्रपुर मनपा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी जहां 27 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीन 23 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी दूसरा सबसे बड़ा दल है। परिणामो के बाद दोनों पार्टियों द्वारा अपना अपना महापौर स्थापित करने की बात कह रहे हैं। इसी बीच दोनों पार्टियों के बीच दावे प्रतिदावे के दौर जारी है। भाजपा नेता और विधायक किशोर जोरगेवर ने कांग्रेस के 10 नगरसेवकों के संपर्क होने का दावा किया। वहीं भाजपा विधायक के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पलटवार करते हुए दावे को झूठा बताया।

क्या बोले थे जोरगेवर?

चंद्रपुर विधायक किशोर जोरगेवर ने कहा कि, "चंद्रपुर मनपा में भारतीय जनता पार्टी का ही महापौर बनेगा। इसको लेकर हम लगातार काम कर रहे हैं। कई निर्दलीय सहित कांग्रेस के 10 नगरसेवक मेरे संपर्क में हैं।" जोरगेवर ने आगे कहा, "कांग्रेस में हमेशा की परंपरा रही है, एक दूसरे के साथ विवाद करो और सत्ता के लिए केवल साथ में आओ।"

जोरगेवर ने आगे कहा, "धानोरकर के लगाए आरोप बिलकुल सही है। वडेट्टीवार उनके क्षेत्र में घुसकर हस्तक्षेप कर रहे हैं। दोनों नेताओं की लड़ाई में के कारण उनके नगरसेवक नाराज है। और एक स्थिर सरकार के लिए वह हमारे संपर्क में बने हुए हैं।

विजय वडेट्टीवार का जोरगेवर पर पलटवार 

भाजपा विधायक के आरोप पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पलटवार किया है। वडेट्टीवार ने कहा, "जोरगेवर झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस के नहीं बल्कि जोरगेवर समर्थक नगरसेवक मेरे संपर्क में हैं। वह अफवाह फैला रहे हैं। सभी नगरसेवक सुरक्षित हैं, हमारे संपर्क में हैं।