logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

बल्लारपुर से मुनगंटीवार चिमूर से बंटी भंगड़िया, पहली सूची में जिले के दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित


नागपुर: पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार एक बार फिर बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में दिखाई देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें मुनगंटीवार के नाम का ऐलान किया गया। इसी के साथ भाजपा ने चिमूर विधायक बंटी भंगड़ियां को लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है।

Ballarpur विधानसभा सीट की बात करें तो इसका निर्माण 2008 के परिसमीन में हुआ। वहीं 2009 में यहां पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए। तब से लेकर अभी तक सुधीर मुनगंटीवार लगातार यहां से चुनाव जीतकर विधायक बन रहे हैं। बल्लारपुर को मुनगंटीवार का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसका आकलन इसी से किया जा सकता है कि, मुनगंटीवार का जीत का मार्जिन लगातार यहां से बढ़ता ही रहा है।

बंटी भंगड़िया को फिर चिमूर की कमान
भाजपा चंद्रपुर जिले की चिमूर सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने यहां भी सीटिंग विधायक बंटी भंगड़ियां को अपना उम्मीदवार बनाया है। भंगड़िया 2014 से इस सीट से विधायक है। 2014 में वह पहली बार निर्दलीय विधायक के तौर पर जीते। वहीं 2019 के चुनाव में वह भाजपा की टिकट पर लड़े और चुनाव जीता। वहीं भाजपा ने तीसरी बार उन्हें मौका दिया है। 

महायुति में सीटों का ऐलान होना बाकी
महायुति में अभी तक तीनों दलों के बीच सीटो का बटवारा नहीं हुआ है। कुछ सीटों पर पेंच फसा होने के कारण बातचीत जारी है। हालांकि, जिन सीटों पर सहमति बन गई है उन सीटों पर तीनों दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरु कर चुके हैं। इसी क्रम में भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 

150 सीटों से ज्यादा पर लड़ेगी भाजपा
भले ही गठबंधन में सीटो का बटवारा नहीं हुआ है। लेकिन भाजपा ने पिछले चुनाव में जितनी सीटो पर चुनाव लडा था उतनी ही सीटों पर चुनाव लडेगी। भाजपा नेताओं का मानना है कि, सबसे बड़ी पार्टी होने और सबसे ज्यादा विधायक होने के करण उसे सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लडना चाहिए। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, वहीं 105 विधायक चुनाव जीतकर आए थे।