logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक प्रकाश देवताले भाजपा में हुए शामिल


चंद्रपुर: लोकसभा चुनाव में मतदान के पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कांग्रेस को झटका लगा। जहां कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश देवताले भाजपा में शामिल हो गए। चंद्रपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार ने उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। देवताले को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार का बेहद करीबी माना जाता है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ नाचकर आये थे चर्चा में 

पिछले वर्ष जिले में बाजार समिति के चुनाव हुए थे। जहां तत्कालीन सांसद बालू धानोरकर के विरोध में देवताले ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे थे। इस गठबंधन से धानोरकर के पैनल की करारी हर हुई थी। जिसके बाद देवताले भाजपा अध्यक्ष के साथ नाचते हुए दिखाई दिए थे।  इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने देवताले को पद से हटा दिया था। 

लगातार तेली उम्मदीवार देने की कर रहे मांग 

देवताले लगातार कांग्रेस से चंद्रपुर सीट पर तेली उम्मीदवार देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने मुंबई से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाई थी। हालांकि, पार्टी ने देवताले की मांग को दरकिनार करते हुए प्रतिभा धानोरकर को अपना उम्मीदवार बनाया। आखिरकार देवताले ने परेशान होकर शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को भेज दिया। इसके बाद देवताले सीधे उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के कार्यालय पहुंचे और भाजपा में शामिल हो गये।