logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर ट्वीट कर किया वार


नागपुर: विपक्षी दलों द्वारा इंडिया गठबंधन आज मुंबई में तीसरी बैठक है. बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि आज विपक्ष यह गठबंधन अपने पीएम कैंडिडेट नाम तय कर सकता है. इस बैठक को लेकर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने ट्वीट किया है.

बावनकुले ने ट्वीट किया है, “आज ये इंडिया की मीटिंग नहीं बल्कि मुंबई में 'घमेंडिया' की मीटिंग है. उद्धव ठाकरे जिसे आप 'गरूड झेप' कहते हैं, वह गरूड झेप नहीं है। माननीय नरेंद्र मोदी जी को बदनाम के लिए, उनपर टूट पड़ने के लिए जानवरों की एक भीड़ तैयार है। जब राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार थी तो आपके इसी गैंग ने सैकड़ों करोड़ की वसूली की, कोरोना काल में करोड़ों के ठेके दबा दिये गये. यहां तक ​​कि शवों के बैग भी उनकी नजर से नहीं बचे।

बावनकुले ने ट्वीट में आगे कहा कि आप लालू प्रसाद यादव के माध्यम से मोदीजी का 'गर्दन पर बैठने का सपना' देखते हैं। लेकिन जनता आपकी छाती पर बैठेगी। आप मोदी जी को जितना गाली दोगे उतना ही लोग मोदी जी को प्यार करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट में आगे कहा, “महात्मा गांधी ने मुंबई से '𝐐𝐔𝐈𝐓 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀' का नारा दिया था। उनके नारे के कारण अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा। अब एक बार फिर जनता वही '𝐐𝐔𝐈𝐓 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀' का नारा देकर आप जैसे भ्रष्ट प्रवृत्ति के लोगों को घर बिठाने जा रही है।”

ट्वीट में उन्होंने लिखा, “माननीय मोदीजी का (𝐈.𝐍.𝐃.𝐈.𝐀.) खिलाफ के संघर्ष अपने परिवार को बचाने के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए है। आप अपने 'परिवार सुरक्षा' एजेंडे के साथ बैठकें करते हैं। करोड़ों देशवासियों के सपनों को पूरा करने के एजेंडे के साथ मोदीजी का राष्ट्रसेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।”