logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर बदलें सरकारी स्कूल, छात्रों को घटती संख्या पर प्रवीण दटके ने की मांग


नागपुर: नागपुर मनपा सहित राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या  का मुद्दा विधान परिषद में गूंजा। भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने मुद्दा उठाते हुए स्कूलों में छात्रों की गिरती संख्या पर चिंता जताई। इसी के साथ उन्होंने कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम में बदलकर छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा देने की मांग की।

दटके ने कहा, "दो दशक पहले नागपुर म्युनिसिपल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 72 हजार से अधिक थी. लेकिन उसके बाद निजी स्कूलों की संख्या बढ़ी, अभिभावकों का अंग्रेजी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा और नगर निगम स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में भी गिरावट आने लगी। इसका असर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या पर पड़ने लगा और वर्तमान में यह संख्या 72 हजार से 22 हजार पर आ गयी है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस बीच तत्कालीन आयुक्त ने कुछ एनजीओ के माध्यम से नगर निगम की ओर से छह स्कूल शुरू किये। इन स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक वहां दाखिला दिलाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।" दटके ने इसी तरह का प्रयोग अन्य स्कूलों में भी लागू करने का सुझाव दिया. उसने कहा. नागपुर में एनजीओ के माध्यम से किया गया प्रयोग सफल रहा है। छात्रों की कमी के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं, शिक्षक बेकार होते जा रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में क्या सरकार नागपुर के प्रयोग को राज्य के अन्य नगर निगमों में लागू करने की अनुमति देगी? दटके ने यह प्रश्न पूछा।

सरकार की ओर से इस सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि सरकार की नीति स्कूलों में सेमी इंग्लिश शुरू करने की है।सरकार कम से कम केंद्रीय स्तर पर एक स्कूल में सेमी इंग्लिश शुरू करने जा रही है। मनपा को स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से अर्ध-अंग्रेजी स्कूल शुरू करने की अनुमति देने पर सरकार गहन अध्ययन कराएगी और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।