logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले - विदर्भ की सभी सीट जीतेगी महायुति


नागपुर: नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विदर्भ में महायुति का रिस्पॉन्स बहुत बढ़िया है। उन्होंने कहा कि विदर्भ की सभी सीटों पर महागठबंधन जीतेगा। इस क्षेत्र की जनता ने मोदीजी को इस बात की गारंटी दी है।

शिंदे ने कहा कि मैं रामटेक में नामांकन भरने गया था, नितिन गडकरी का भी नामांकन भरने आया था। इस दौरान लोगों का जो प्रतिसाद मिला, उससे साफ है हम विदर्भ में सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि रामटेक यवतमाल वाशिम महायुति बड़े अंतर से जीतेगी। वहीं सीट बंटवारे को लेकर शिंदे ने कहा कि दो तीन दिन में उम्मीदवारी का निर्णय हो जाएगा।   

आदित्य ठाकरे के विषय में पूछे गए सवाल पर शिंदे ने कहा कि उन्हें और कोई काम नहीं है। घर में बैठकर काम नहीं होता। शिंदे ने तंज कस्ते हुए आगे कहा, “घर बैठकर ऊंट से बकरी हांकना संभव नहीं है। उसके लिए जमीन पर उतरना पड़ता है। दूसरे के घर में झाँकने की बजाय उन्हें अपने घर में क्या चल रहा है ये देखना चाहिए।”

शिंदे ने कहा, “दो क्षेत्रीय दलों के पास न तो कोई एजेंडा है और न ही कोई झंडा। राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति क्या है, उन्हें सोचना चाहिए।”