logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रवि राणा और उद्धव ठाकरे के समर्थकों के बीच झड़प, दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज


अमरावती: युवा स्वाभिमान पक्ष द्वारा अंजनगांव सुर्जी में आयोजित दही हांडी के बाद अमरावती जा रहे विधायक राणा को उद्धव ठाकरे शिवसेना के महेंद्र दीप्ते ने रोका और राणा के समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी. शिवसैनिकों द्वारा भी राणा के कार्यकर्ताओं पर हाथ साफ करने की घटना आज अंजनगांव में हुई.

दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच बताया जा रहा है कि विधायक रवि राणा पर चाकू से हमला हुआ है और ऐसा खुद विधायक रवि राणा का कहना है. हालांकि, जिला पुलिस अधीक्षक अविनाश बार्गल ने चाकूबाजी की बात से इनकार किया है.

जब विधायक रवि राणा ने मुझे इस घटना की जानकारी दी तो मेरे पास आए ठाकरे गुट के महेंद्र दिपटे और 8 से 10 शिवसैनिकों ने बिना वजह विवाद किया, इस दौरान महेंद्र दीपटे ने मुझ पर चाकू से वार करने की कोशिश की.

इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर और शिवसेना कार्यकर्ता महेंद्र दीपटे की शिकायत पर मंगेश कोकाटे, विट्ठल ढोले, अजय देशमुख पर भारतीय दंड संहिता की धरा 294,323,506, 34 और विधायक रवि राणा की स्वाभिमान पार्टी की शिकायत पर परस्पर विरोधी मामले दर्ज किए गए हैं.

विधायक रवि राणा के निजी सहायक मंगेश की शिकायत पर महेंद्र दीपटे के खिलाफ आईपीसी 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानेदार दीपक वानखड़े आगे की जांच कर रहे हैं.

देखें वीडियो: