logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

CMC Budget 2024: मनपा लगाएगी सौर ऊर्जा प्लांट, हर साल बचेंगे 11 करोड़


-पवन झबाड़े 

चंद्रपुर: मनपा को चंद्रपुर शहर (Chandrapur News) में स्ट्रीट लाइट, नगरपालिका कार्यालयों, स्कूलों, जल आपूर्ति योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बिजली की आवश्यकता है। मनपा हर साल महावितरण से 11 करोड़ रुपए की बिजली खरीदती है। बिजली की बढ़ती दर के कारण नगर निगम का बिजली खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए मनपा ने सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है।

संपत्ति कर नगर निगम के राजस्व का मुख्य स्रोत है। मनपा को इस वर्ष विभिन्न आय स्रोतों से 60 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है। इसमें से 20 करोड़ 2 लाख रुपए नवंबर 2023 तक प्राप्त हो चुके हैं। अगले चार माह में 40 करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा गया है. वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न टीमें काम कर रही हैं। इस आय से मनपा भवन, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति आदि योजनाओं पर हर साल 10 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च कर रही है। 

इसी को देखते मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल ने बिजली बिल पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए खनिज विकास निधि और अन्य योजनाओं से खर्च करने की योजना बनाई गई है। इस सौर ऊर्जा परियोजना के निर्माण के बाद मनपा को बिजली बिल पर होने वाले खर्च से बचत होगी। 


महाकाली मंदिर परिसर का विकास

मां महाकाली चंद्रपुरकर की आराध्य देवी हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन, मंदिर प्राचीन होने के कारण मंदिर और परिसर को विकसित करने के लिए पुरातत्व विभाग की अनुमति आवश्यक है। इसलिए इस संबंध में कई बार पत्राचार किया जा चुका है। हालांकि, अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसी को देखते हुए पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल से मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 65 करोड़ रुपये का फंड प्राप्त हुआ है। इस फंड से एक सौ मीटर की दूरी के क्षेत्र को विकसित करने की योजना तैयार की गयी है.

रामाला झील का विकास, सौंदर्यीकरण

रामाला शहर की एकमात्र झील है। हालांकि, रख रखाव नहीं होने के कारण झील का पानी खराब हो चुकी है। शहर के नागरिकों को यहां मनोरंजन के लिए आने में सुविधा हो, इस उद्देश्य से झील का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए खनिज विकास निधि और अन्य माध्यमों से करीब 30 करोड़ रुपये का फंड जुटाया गया है।