logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रामटेक में कांग्रेस की रश्मी बर्वे की उम्मीदवारी पर मंडरा रहा खतरा, बढ़ सकती है मुसीबत?


नागपुर: जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने कास्ट सर्टिफिकेट को लेकर कांग्रेस की रश्मी बर्वे उर्फ ​​रीना सोनेकर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रश्मि बर्वे के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर जाति वैधता प्रमाण पत्र प्राप्त करने की शिकायत मिलने के बाद पूछताछ और जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।

यह नोटिस अब आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रामटेक में कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी रामटेक से जिन संभावित उम्मीदवारों पर विचार कर रही थी, उनमें रश्मि बर्वे का नाम सबसे आगे था। 

क्या है मामला

रामटेक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडने की इच्छुक उम्मीदवार के तौर पर रीना सोमराज सोनेकर जो की शादी के बाद रश्मी श्याम कुमार बर्वे बन गई। रीना उर्फ रश्मी बर्वे जिनके पिता सोमराज गणपत सोनेकर जिनका जन्म 1955 में मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में हुआ था, तथा सोमराज सोनेकर के द्वारा शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वढचिंचोली पांढुर्णा में 6 तक शिक्षा प्राप्त की गई।

रीना सोमराज सोनेकर एवं मीनाक्षी सोमराज सोनेकर दो बहनें हैं। रश्मी बर्वे के पति श्याम कुमार बर्वे के द्वारा राजनीति पहुंच का फायदा उठाकर दो बार कास्ट वैलिडिटी बनाई गई, जिसमें दिनांक 20 जनवरी 2012 एवं 17 फरवरी 2020 की तारीखों का समावेश है। नागपुर समाज कल्याण विभाग के द्वारा मारग्रेट जाति प्रमाणपत्र पर कास्ट वैलिडिटी दी गई है। रश्मी बर्वे द्वारा पारशिवनी में 2012 में बोगस शपथपत्र देने के साथ कटोल में 2007-08 नकली शपथपत्र दिया गया है।  

देखें वीडियो: