logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

कांग्रेस ने सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता की ही राजनीति की: चंद्रशेखर बावनकुले


यवतमाल: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यवतमाल के उमरखेड़ उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की. बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही बावनकुले ने लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए.

इसके यवतमाल के उमरखेड़ से 2 पूर्व कांग्रेस विधायक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य और अन्य दलों के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं. इस समय राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता की राजनीति ही की है.

पूर्व विधायक प्रकाश पाटिल देवसरकर, पूर्व विधायक विजयराव खडसे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश चव्हाण, पूर्व जिला परिषद सदस्य साहेबराव कदम, कृषि उपज बाजार समिति के अध्यक्ष कृष्णाजी देवसरकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालाजी उदावंत और कई कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.