logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Congress Foundation Day: कांग्रेस की 'है तैयार हम' रैली आज, सभा में दो लाख लोगों के आने का अनुमान


नागपुर: कांग्रेस (Congress) का 139वां स्थापना दिवस आज है. इस मौके पर पार्टी की ओर से नागपुर (Nagpur) में एक महारैली आयोजित की गई है। इस रैली के माध्यम से पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024)  के लिए 'हम हैं तैयार' थीम के साथ अपना अभियान शुरू करेगी।

नागपुर शहर के उमरेड रोड स्थित 40 एकड़ मैदान में यह सभा होने वाली है। कांग्रेस ने आयोजन स्थल का नाम 'भारत जोड़ो मैदान' रखा गया है. रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीन मुख्यमंत्रियों, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।  इसके अलावा देशभर से पार्टी कार्यकर्ता भी इस रैली में पहुंचने वाले हैं.

महारैली में शामिल होगें 2 लाख लोगों 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में कांग्रेस की महारैली हो रही है.  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- महारैली में 2 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है.