logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस नेता कर रहे भ्रम पैदा, बावनकुले बोले- मराठा को आरक्षण देते समय ओबीसी पर नहीं होगा नुकसान


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर मराठा आरक्षण को लेकर नागरिकों में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मराठा समुदाय को आरक्षण देते समय ओबीसी का आरक्षण प्रभावित नहीं होगा क्योंकि सरकार की भूमिका उन्हें अलग श्रेणी से देने की है। राज्य सरकार की ओर से यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है।”

बावनकुले नागपुर में पत्रकारों से बात कार  रहे थे। जहां पूछे सवाल पर बोलते हुए यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, “मराठा और ओबीसी समुदाय को अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ओबीसी फेडरेशन ने विरोध प्रदर्शन और मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि सभी पार्टी के नेता मौजूद थे। सर्वदलीय बैठक में फैसला लिया गया है कि ओबीसी आरक्षण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस संबंध में राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सभी पार्टी के नेताओं ने ओबीसी आंदोलन का समर्थन किया है।”

 चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी दावा किया है कि मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन ओबीसी का आरक्षण कम नहीं किया जाएगा। चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले हमेशा जनता को गुमराह कर रहे हैं। चन्द्रशेखर बावनकुले ने यह भी आलोचना की है कि कांग्रेस विकास के कार्यों पर चर्चा करने के बजाय दो समुदायों के बीच टकराव पैदा करने का काम कर रही है।