logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कांग्रेस पार्टी महिलाओं का कर रही अपमान, उदय सामंत बोले- सब जानने के बावजूद रश्मि बर्वे को दी उम्मीदवार


नागपुर: शिवसेना नेता और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। सामंत ने कहा कि, "कांग्रेस पार्टी को रश्मि बर्वे की जाती प्रमाणपत्र को लेकर सब पता था, लेकिन जानबूझकर उन्हें उम्मीदवार दी गई। यह सब जानबूझकर किया गया, जिससे उनकी पार्टी में मौजूदा महिलाओं का अपमान किया जा सके।" लोकसभा चुनाव में रामटेक से प्रत्याशी राजू पारवे के प्रचार करने के लिए सामंत नागपुर पहुंचे थे। जहां बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

सामंत ने कहा कि, "कांग्रेस की ओर से एक महिला का अपमान किया गया है और इसका आरोप महायुति पर लगाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को पता था कि वैकल्पिक एबी फॉर्म तैयार है।" उन्होंने आगे कहा, "रामटेक निर्वाचन क्षेत्र से महायुति उम्मीदवार चुना जाएगा। इसके लिए महायुति के नेता पूरी ताकत लगा रहे हैं और सभी सक्रिय हैं। हमारे गठबंधन में कोई परेशान नहीं है, लेकिन महायुति को बदनाम करने का काम चल रहा है। राजू परवे लोकसभा जाएंगे।" इसी के साथ शिवसेना नेता ने विदर्भ की सभी 10 सीटें जितने का दावा भी किया। 

उद्धव गुट के आठ विधायक हमारे साथ 

कृपाल तुमाने की नाराजगी के सवाल पर सामंत ने कहा, "कृपाल तुमाने को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी। वे नाराज नहीं हैं।" उन्होंने आदित्य ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि, "जो लोग विश्वासघात की भाषा बोलते हैं वही असली गद्दार हैं। हेमंत गोडसे शिव सेना के वरिष्ठ नेता हैं। वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे। इसके विपरीत, ठाकरे समूह के आठ विधायक मेरे संपर्क में हैं। सामंत ने यह भी खुलासा किया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने वाले हैं।

सभी नेता रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर जानकारी देते हुए सामंत ने कहा कि, "10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की कन्हान में सभा होने वाली है। इस सभा में महायुति के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।"