logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अंभोरे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल के जिले में संकट में पार्टी


बुलढाणा: विजय अंभोरे ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय अंभोरे ने कहा कि सांसद मुकुल वासनिक के नेतृत्व में उन्हें कई पद मिले लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विजय अंभोरे पिछले 44 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

हर्षवर्द्धन सपकाल के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होते ही उनके जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और इसी के चलते यह सवाल उठ रहा है कि क्या हर्षवर्द्धन सपकाल की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में नाराजगी तो नहीं है। इस समय विजय अंभोरे ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से चर्चा कर अगला निर्णय लेंगे।