logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से हर्षवर्धन सपकाल को उम्मीदवारी देने की मांग


बुलढाणा: लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप और सहमति-नाराजगी के स्वर सुनाई दे रहे हैं। इस बीच बुलढाणा जिले में शिवसेना के प्रतापराव को महागठबंधन में उम्मीदवारी न दी जाए। बीजेपी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो वो काम नहीं करेंगे।

वहीं, महाविकास अघाड़ी में संभावित उम्मीदवार प्रोफेसर नरेंद्र खेडेकर के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बुलढाणा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली जाए और पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन सपकाल को उम्मीदवार बनाया जाए।

इस मांग को लेकर कुछ पदाधिकारी रविवार को नागपुर में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और पहुंचे और अमरावती में जिला संपर्क प्रमुख व पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर से मिले।