logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर की विवादित टिप्पणी, गडकरी ने निंदा करते हुए कहा- राजनीति में रखे भाषा की मर्यादा


नागपुर: उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर विवादित टिप्पणी की है। सोमवार को नागपुर में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस को नागपुर का कलंक बता दिया है। उद्धव के इस बयान से राज्य की राजनीति गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी उद्धव के बयान पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्धव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि, "राजनीति में भाषा का स्तर रखना चाहिए।"

केंद्रीय मंत्री ने अपने आधिकारिक कू पर लिखा कि, “नागपुर में देवेंद्र के बारे में उद्धव ठाकरे का बयान निंदनीय है। राजनीति में भाषा का स्तर बरकरार रहना चाहिए। जब हम सरकार में थे तब किए गए विकास कार्यों और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर उन्हें चर्चा करनी चाहिए, लेकिन इस तरह से निचले स्तर पर जाकर व्यक्तिगत आरोप लगाना महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है।”

क्या कहा था उद्धव ठाकरे ने?

अपने सम्बोधन में ठाकरे ने फडणवीस पर तंज कस्ते हुए कहा कि, “उपमुख्यमंत्री की हालत ऐसी हो गई है कि, सहन भी नहीं होता और बता भी नहीं सकते। क्या हुआ पूछो तो कहते हैं कुछ नहीं कुछ नहीं। हुआ कुछ जरूर है लेकिन वह बता नहीं सकते।” ठाकरे ने फडणवीस का एक ऑडियो क्लिप साझा किया। जिसमें फडणवीस यह कहते हुए सुनाई दिए की हम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ नहीं जायेंगे, भले सत्ता के बाहर रहना पड़े लेकिन हम एनसीपी के साथ नहीं जायेंगे।" ऑडियो को साझा करने के बाद उद्धव ने कहा कि, “यह नागपुर के लिए कलंक है। नहीं नहीं करने वाले हाँ-हाँ करने लगे।”

यह भी पढ़ें:

  • उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, ऑडियो सुनाते हुए बताया नागपुर का कलंक