logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रावादी और कांग्रेस में बढ़ा विवाद! अजित पवार के बढ़े भाई वाले बयान पर वडेट्टीवार ने दिया जवाब 


नागपुर: लोकसभा चुनाव होने में अभी कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है, लेकिन उसके पहले महाविकास अघाड़ी में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा हैं। गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी में बड़ा छोटे को लेकर विवाद हो गया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने गठबंधन में सीटों की संख्या देखते हुए एनसीपी को बड़ा भाई बताया। पवार एक इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “महाविकास अघाड़ी में बड़े भाई और छोटे भाई के आधार पर फूट नहीं पड़ेगी। यह विषय समाप्त हो गया है।”

नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "हम महाविकास अघाड़ी के रूप में लड़ रहे हैं। महाविकास अघाड़ी हमारी ताकत है और हम उस ताकत का इस्तेमाल चुनाव में करना चाहते हैं। जब हम अपनी संयुक्त ताकत कहते हैं, तो कांग्रेस कमजोर है? राष्ट्रवादी कमजोर है? और यह काम नहीं करेगा क्योंकि शिवसेना कमजोर है। हमें आगे सोचना होगा और आगे बढ़ना होगा। जब हम एक साथ लड़ने का फैसला करते हैं, तो हमारा लक्ष्य सबसे आगे चलने वाले को जीतना होना चाहिए।"