logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

टिकट कटते ही बागी हुए दादाराव केचे, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरे


वर्धा: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। 25 उम्मीदवारों की लिस्ट में भाजपा ने तीन विधायको के टिकट काट दिए हैं। टिकट कटने में आर्वी दादाराव केचे का नाम भी शामिल है। वहीं टिकट कटते ही केचेे ने बगावती रुख अपनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पार्टी का भला करके मैंने गलत कर दिया है। 

केचे अर्वी विधानसभा सीट से दो बार के भाजपा विधायक हैं। 2009 और 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली थी। वहीं 2024 के चुनाव में उन्हें पार्टी के अंदर से चुनौती मिल रही थी। टिकट को लेकर केचे और देवेंद्र फडणवीस के सहकारी रहे सुमित वानखेड़े के बीच मुकाबला रहा। टिकट के लिए केचे ने पुरी ताकत लगाई, लेकिन आख़िर में भाजपा ने वानखेड़े के नाम पर मुहर लगाई।