logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों का उपमुख्यमंत्री ने मनाया केक काट कर जन्मदिन


नागपुर: ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों को उत्सवों और  त्यौहारों में काम का बोझ बढ़ जाता है ऐसे  वे  अपने परिजनों के जन्मदिन आदि कार्यक्रमों को भी बाजू में रखकर काम करते  हैं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके देवगिरी स्थित सरकारी बंगले पर दो कर्मचारियों को उस समय आश्चर्य का झटका लगा जब स्वयं उपमुख्यमंत्री ने उन दोनों कर्मचारियों के जन्मदिन का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके जन्मदिन की शुभेच्छा भी दी।

उपमुख्यमंत्री सोमवार को नागपुर पहुंचे थे। वे देवगिरी स्थित अपने सरकारी निवास  पर रुके थे। सदर पुलिस थाने में कार्यरत धीरज पांच भावे और अरविंद गाडेकर नामक पुलिसकर्मियों का सोमवार को जन्मदिन था। 

उनके जन्मदिन होने की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री ने इन दोनों पुलिसकर्मियों को बुलाकर उन्हें पुष्प गुछ देकर सम्मानित किया साथ ही बंगले पर ही केक मंगवाकर इन दोनों  पुलिसकर्मियों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद वहां मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने इस पल को कमरे में भी कैद किया।