logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में ‘पीएम स्किल रन’ को दिखाई हरी झंडी


नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राज्य के युवाओं में कौशल विकास के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नागपुर में दीक्षाभूमि परिसर से 'पीएम स्किल रन' दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने इस दौड़ में भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, देश के प्रधानमंत्री का आज जन्मदिन है जिसके अवसर पर पीएम स्किल रन का योजन किया गया है. इस दौड़ का आयोजन महाराष्ट्र के हर शहर में किया गया है। कौशल्य विभाग ने एक इंडस्ट्रियल मीट का भी आयोजन किया है.”

उन्होंने बताया, “इस दौड़ का उद्देश्य कौशल्य प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल्य प्रशिक्षित मनुष्य बल तैयार करना और उन्हें रोजगार देना है. मोदी जी का देश की प्रगति को लेकर जो सपना है, महाराष्ट्र में उसे कौशल्य विभाग पूरा कर रहा है. हमें कर्मयोगी कौशल्य प्रशिक्षित मनुष्य बल हम तैयार कर रहे हैं.”