logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

MP: महाकाल के दर पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गर्भगृह में की पूजा-अर्चना


उज्जैन: महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) रविवार शाम को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakalehwar Jyotirling) के दर्शन करने उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। फडणवीस इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पर उतरे और सीधा बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में बैठकर महाकाल की आराधा की। 

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावोंके मद्देनजर पार्टी के बड़े नेताओं को चुनावी दौरे में लगाया हुआ है। मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 18 सालो से सत्ता में हैं। वहीं 2023 में वह दोबारा सत्ता में काबिज होना चाहती है। इसी को लेका वह राज्य भर में जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस दौरान देश भर के सभी प्रमुख नेताओं के दौरा भी लगाया गया है। फडणवीस को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों का प्रभार दिया गया है। जहां वह इन यात्रियों में शामिल होंगे।

रविवार को फडणवीस इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पर पहुंचे। वहां से सीधा वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने पहले गर्भगृह में पूजा अर्चना की। इस दौरान फडणवीस महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। पूजा-अर्चना करने के बाद फडणवीस नंदी हॉल पहुंचे। जहां श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया।