logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एमवीए पर तंज, कहा- हमारी सरकार नहीं आती तो इस बार भी मुंबई में होता अधिवेशन


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में आयोजित होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर महाविकास अघाड़ी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अगर राज्य में हमारी सरकार नहीं आती तो इस बार भी कोरोना के नाम पर सत्र मुंबई में ही होता। सत्र के पहले आयोजित कैबिनेट बैठक में ली गई जानकारी देते हुए उन्होंने यह बात कही। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मुंबई में कोरोना नहीं था इसलिए वहां सत्र हो रहा था, नागपुर में कोरोना था इसलिए यहां सत्र नहीं हो रहा था। ऐसे विडंबना हमने पिछले काल में देखी है।”

अधिवेशन नहीं लेने वालों को सवाल पूछने का हक़ नहीं

विदर्भ में आयोजित होने वाले सत्र को तीन हफ्ते करने की मांग को पर अजित पवार पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा, "आज जो लोग नागपुर अधिवेशन को दो हफ्ते से तीन हफ्ते करने की मांग कर रहे हैं। जिन्होंने अपने दो साल के शासन में एक हफ्ते का भी सत्र नागपुर में नहीं लिया। उन्हें इसको लेकर सवाल पूछने का हक़ नहीं है।"