logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोल्हापुर हिंसा पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कड़ा रुख अपनाया, कहा- औरंगजेब की औलादों को बख्शा नहीं जाएगा


नागपुर: कोल्हापुर में औरंगजेब (Aurangzeb) को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। हिन्दू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रदर्शन हिंसक हो गए जिसके कारण पुलिस को  लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं अब इसको लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि, "राज्य में पैदा हुए औरंगजेब की औलादों को बख्शा नहीं जाएगा।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा, "अचानक औरंगजेब की इतनी औलाद राज्य में कैसे पैदा हो गई इसकी खोज करनी पड़ेगी। इसके पीछे है कौन यह यह पता लगाया जाना चाहिए। राज्य की कानून-व्यवस्था ख़राब करने और शांति भांग करने के लिए ये औलाद पैदा तो नहीं हुई इसकी भी जांच की जानी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "कोल्हापुर में अभी स्थिति काबू में है। पुलिस की तैनाती है। मेरा सभी से अनुरोध है शांति बनाये रखें। कानून को कोई हाथ मे न लें। हम किसी भी परिथिति में औरंगजेब के इन औलादों को छोड़ेंगे नहीं। राज्य में कोई भी औरंजेब का महिमामंडन हम होने नहीं देंगे। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। इन औरंगजेब की औलादों के पीछे कौन है इसका पता लगाना महत्वपूर्ण है।"

इन घटनाओं से राज्य की छवि होती है धूमिल

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में होने वाली इन घटनाओं से जहां कानून व्यवस्था बिगड़ती है। वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक राज्य होने के कारण छवि भी धूमिल होती है। इसलिए कोई भी कानून हाथ में न लें, अगर कोई इसे हाथ में लेता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगी और क़ानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।”