logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

देवेंद्र फडणवीस का सुप्रिया सुले पर तंज, कहा- ख़ुशी की बात आखिर उन्हें महाराष्ट्र के नक़्शे में विदर्भ दिखा


वर्धा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट (NCP Sharad Pawar Group) नेता सुप्रिया सुले (Supriya Sule) तीन दिन के विदर्भ दौरे पर हैं। अपने इस दौरान के दौरान उन्होंने भारतीय जनता  पार्टी (BJP) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर जमकर निशाना साधा। सुप्रिया सुले के इस वार पर फडणवीस ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "यह ख़ुशी की बात आखिर उन्हें महाराष्ट्र के नक़्शे में विदर्भ (Vidarbha) दिखा गया।"

महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर फडणवीस बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए सेवाग्राम स्थित बापू कुटी पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे इसकी ख़ुशी है कि, इतने सालों में विदर्भ उन्हें याद आया है। विदर्भ महाराष्ट्र के नक़्शे में है यह उन्हें याद आरहा है। यह बहुत ख़ुशी की बात है। इसलिए उनके दौरे को मेरी शुभकामनाएं।"

सुप्रिया ने खेला मराठी कार्ड 

विदर्भ दौरे पर पहुंची सुप्रिया सुले भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। वह लगातार भाजपा पर निशाना साध रही हैं। इसी के साथ उन्होंने मराठी कार्ड खेलते हुए भाजपा को उत्तर भारतीय पार्टी बताते हुए मराठी भाषिया पार्टी को तोड़ने का आरोप लगा दिया है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सुले ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा भाई-भतीजावाद का विरोध किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बाला साहेब ठाकरे और शरद पवार द्वारा स्थापित दोनों पार्टियों को अपने दम पर तोड़ने का काम किया है। ठाकरे और पवार ने नए सिरे से एक पार्टी बनाई। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों पार्टियों को तोड़कर महाराष्ट्र को नुकसान पहुंचाया है।"