logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हिंदुत्व की ताकतें अलग-अलग रहे यह अच्छा नहीं, देवेंद्र फडणवीस बोले- मुझे उम्मीद राज ठाकरे मोदी का करेंगे समर्थन


नागपुर: राज ठाकरे पिछले कुछ सालों से हिंदुत्व का एजेंडा लेकर चल रहे हैं। उनका और हमारा एजेंडा मिलता जुलता है। इसलिए मुझे लगता है ऐसी ताकतें अलग-अलग रहे ठीक नहीं है। मनसे के एनडीए में शामिल होने और राज ठाकरे की मंगलवार को होने वाली सभा पर देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही। इसी के साथ राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे ऐसा विश्वास भी जताया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "राज ठाकरे उनकी सभा में अपनी भूमिका स्पष्ट करेंगे। तो मैं यह आशा करता हूँ की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महयुति को अपना समर्थन देना चाहिए। 2014 में वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे पहले मोदी जी को समर्थन दिया था। बीच में कुछ समय वह हमसे नाराज भी रहे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने हिंदुत्व का को एजेंडा लिया है। उनका और हमारा एजेंडा मिलता जुलता है। इसलिए मुझे लगता है ऐसी ताकतें अलग-अलग रहे ठीक नहीं है। इसलिए मुझे लगता है निश्चित रूप से वह मोदी जी के साथ जायेंगे।"

मोदी की सभा से वातावरण में होता है बदलाव 

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर फडणवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से राजनीतीक वातावरण बदल जाता है। हमरे लिए यह ख़ुशी की बात है कि, चंद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा होने वाली है। वहीं 10 अप्रैल को नागपुर में भी सभा होगी। पहले से ही विदर्भ में महायुति के लिए विदर्भ में अनुकूल वातावरण है, वहीं इस सभा से हम बड़े अंतर के साथ सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे।"