logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नहीं मांगा कोई पद, सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर करूंगा काम; नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद बोले आशीष देशमुख


नागपुर: कांग्रेस से निष्काषित आशीष देशमुख का भाजपा में शामिल होने का मुहूर्त तय हो गया है। रविवार 18 जून को वह भाजपा का दोबारा दामन थामेंगे। पार्टी में शामिल होने पहले शनिवार को देशमुख केंद्रीय मंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहां से निकलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "मैंने पार्टी से कोई पद नहीं माँगा है। पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, वह किसी एक विधानसभा सीट पर नहीं, बल्कि पुरे विदर्भ के लिए काम करेंगे।"

गडकरी से मुलाकात पत्रकारों द्वारा घर वापसी के सवाल पर जवाब देते हुए देशमुख ने कहा, "यह मेरा घर वापसी नहीं पुनर्प्रवेश है। मैं 2009 में बीजेपी में शामिल हुआ था जब नितिन गडकरी प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने मुझे पश्चिम नागपुर से उम्मीदवारी की पेशकश की गई थी। लकिन किसी कारण वाश मुझे सावनेर विधानसभा से चुनाव लड़ना पड़ा। जहाँ कुछ मत से मुझे हारना पड़ा। वहीं 2014 के चुनाव में मुझे काटोल से उम्मीदवारी दी गई और मैंने अनिल देशमुख को हराकर विधानसभा पहुंचा।"

देशमुख ने कहा,"नितिन गडकरी मेरे लिए पिता समान हैं। मेरे राजनीतिक सफर में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। मैं उनका आशीर्वाद लेने आया था। उनका आशीर्वाद लगातार बना रहेगा। उनके आशीर्वाद से ही आने वाले भविष्य में सफलता मिलेगी।"

पार्टी में पद मांगने के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि, "पार्टी से मैंने कोई विधायक और सांसद टिकट की मांग मैंने नहीं की है। पार्टी मेरे लिए जो निर्णय लेगी और कार्यकर्ता के नाम पर मैं काम करूँगा।" इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, "आने वाले समय में मेरा कदम  कदम सब्र, श्रद्धा और सबुरी के साथ रहेगा।"