logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिलीप वलसे पाटिल ने शरद पवार की योग्यता पर उठाये सवाल, अनिल देशमुख ने दिया जवाब


नागपुर: अजित पवार गुट नेता और मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने शरद पवार (Sharad Pawar) की योग्यता पर सवाल उठाया है। रविवार को अपनी विधानसभा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें कहा जाता है कि, शरद पवार देश के बड़े नेता हैं, लेकिन अपनी पार्टी बनने के बाद वह राज्य में पूर्ण बहुमत वाली सरकार तक नहीं बना पाए।" वलसे के इस वार पर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “पवार को लेकर बोलते समय थोड़ा शिष्टाचार रखनी चाहिए।” इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

नागपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, “इस बात से सभी वाकिफ हैं कि महाराष्ट्र में कोई भी राजनीतिक दल अपने दम पर सरकार बनाने की ताकत नहीं रखता है. पहले कुछ ही पार्टियों के पास ऐसी ताकत थी. लेकिन आज कोई भी पार्टी अपने दम पर सत्ता नहीं ला सकती।” उन्होंने आगे कहा, “वलसे पाटिल 35 से 40 साल से पवार के साथ काम कर रहे हैं। रही बात पवारों की तो उन्हें शिष्टाचार रखनी चाहिए। अगर वह ऐसे बयान देते रहे तो उनके ही जिले की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।”

क्या बोले थे वलसे पाटिल?

अपने विधानसभा क्षेत्र आंबेगाव में आयोजित एक सभा को बोलते हुए पाटिल ने कहा कि, “में हमेशा बताया गया है कि पवार साहब देश के सबसे बड़े नेता हैं लेकिन दूसरी तरफ उनके नेतृत्व में पार्टी कभी महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता नहीं हासिल कर सकी है। उन्होंने आगे कहा, ”कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी जगह बनाकर अपने दम पर सरकार बनाई है, इनमें मायावती और ममता बनर्जी की पार्टियां शामिल हैं।" पाटिल ने तंज कस्ते हुए कहा, “इतने बड़े नेता होने के बावजूद हमने अभी तक केवल 60 से 70 सीट ही जीत पाए हैं।”

देखें वीडियो: 

यह भी पढ़ें: 

  • शरद पवार ने अजित गुट पर ईडी के डर से भाजपा के साथ जाने का लगाया आरोप, दिलीप वलसे पाटिल ने किया पलटवार