logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के दौरे पर कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, येलो मोजेक रोग और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किया निरिक्षण


नागपुर: विदर्भ व नागपुर जिले में येलो मोजेक के कारण बर्बाद हुई सोयाबीन की फसलों के निरिक्षण के लिए राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे नागपुर के दौरे पर हैं. जिले में सोयाबीन पर कीट लगने से काफी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री फसलों के साथ-साथ नागपुर जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान का भी निरीक्षण कर रहे हैं. 

राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपने नागपुर दौरे के दौरान जिले के अडयाली, उमरगांव, पचगांव के खेतों में सोयाबीन का निरीक्षण किया. 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि एक सरकार के रूप में, संकट के समय में किसानों को सहायता और राहत प्रदान करना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने बताया कि ज्यादा और कम बारिश, दोनों तरह से पीड़ित किसानों को बीमा का लाभ दिया गया है. कृषि के लिए जारी बजट में सरकार ने यह व्यवस्था की थी। इस दौरान जब ऐसी प्राकृतिक परिस्थिति आई तो किसानों के बीमा की रकम इस साल सरकार ने भरी है. 

मंत्री ने बताया कि बीमा कंपनियों को किसानों को 25 प्रतिशत अग्रिम यानी एडवांस देना होगा. यह रकम केवल आज के नुकसान को देखते हुए दी जाएगी. इसके बाद पूरे सीजन में जो फसलें बर्बाद हुई हैं उसका भी मुआवजा मिलेगा. 

देखें वीडियो: