logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

हरियाणा और कश्मीर के साथ नहीं होंगे महाराष्ट्र के चुनाव, आयुक्त बोले- आगमी त्यौहार को देखते हुए लिया निर्णय


नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में जहां तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा। वहीं चार अक्टूबर को नतीजे सामने आएंगे। हालांकि, आयोग ने इस दौरान महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान नहीं किया। आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, राज्य में कई त्यौहार आने वाले हैं। वहीं सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।"

ज्ञात हो कि, अभी तक महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एक साथ चुनाव होते आएं हैं। 2019 में भी महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे। वर्तमान में महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार का आठ नवंबर को कार्यकाल समाप्त हो है। जिसके कारण उसके पहले चुनाव कराना जरूरी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया हैदूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्यौहार भी आने वाले हैं।"