logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में नवंबर महीने में होगा चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी जानकारी


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर को विधानसभा के चुनवा समाप्त होने से पहले चुनाव हो जाना चाहिए।  

राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल 288 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से जनरल 25 निर्वाचन क्षेत्र, एसटी 25 और 29 एससी निर्वाचन क्षेत्र हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव पूरे होने चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “राज्य में कुल मतदाता 9.59 करोड़ हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 4.59 करोड़ और महिला मतदाता 4.64 करोड़ हैं। 18-19 वर्ष की आयु के पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या काफी उत्साहजनक है, जो लगभग 19.48 लाख है।”

मुख्या चुनाव आयुक्त ने बताया, “हमने डीएम, पुलिस आयुक्त, डीजीपी समेत सभी हितधारकों से मुलाकात की। हमने बीएसपी, आप, सीपीआई (एम), कांग्रेस, एमएनएस, एसपी, शिवसेना (यूबीटी), शिवसेना समेत कुल 11 पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने हमें चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने के लिए कहा है।”