logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेत्रदान एक पवित्र कार्य, सभी को लेना चाहिए नेत्रदान का संकल्प: सुधीर मुनगंटीवार


नागपुर: सरकार की ओर से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाये जाने वाले नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का आज नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में वन, सांस्कृतिक कार्य और मत्स्यपालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा शुभारंभ किया गया.

इस दौरान मुनगंटीवार ने कहा, “नेत्रदान एक पवित्र कार्य है. देश में अंधे व्यक्तियों और दृष्टिहीन व्यक्तियों की संख्या के बीच अंतर है, नागरिकों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है. प्रत्येक व्यक्ति को मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए ताकि किसी भी कारण से कोई सदैव अंधा न रहे.”

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सरकार द्वारा आयोजित विशेष अभियान में जनता की भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद करते हुए कहा कि सरकार नागपुर में नेत्र विज्ञान और उपचार के लिए नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध हो, एक अच्छी तरह से सुसज्जित नेत्र बैंक की स्थापना हो और एक क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान बनाने की पहल करेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि वन एवं सांस्कृतिक कार्य कि इसके लिए सिने कलाकारों की मदद ली जायेगी.