logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

लोगों के मन से फडणवीस का नामोनिशान डिलीट हो गया है: नाना पटोले


बुलढाणा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक और भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगाए जा रहे आरोप का प्रतिउत्तर दिया है.

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने वकील गुणरत्न सदावर्ते को लेकर किए गए खुलासे की आलोचना करते हुए पटोले ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर कोर्ट में कौन गया था? उनके पीछे कौन था? वह किसके संपर्क में है? ये तो हर कोई जानता है. तो दानवे साहब, अब आप कितने झूठ बोलेंगे? 

अकोला लोकसभा क्षेत्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सीट कांग्रेस की है और यहां से कांग्रेस का ही उम्मीदवार चुना जाएगा. स्नातक के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बहुमत से निर्वाचित हुए.

उन्होंने कहा, “अकोला लोकसभा क्षेत्र में अब व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कल ही मैं भव्य धम्म चक्र परिवर्तन कार्यक्रम के लिए वडेगांव आया था. इसलिए आज न केवल अकोला जिले में बल्कि पूरे महाराष्ट्र में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है.”

शुक्रवार शाम को, भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के "मैं वापस आऊंगा" कहने वाले एक वीडियो को रीट्वीट किया और कुछ ही समय बाद इसे हटा दिया गया। इसको लेकर कल से ही राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि लोगों के दिमाग से फडणवीस का नाम मिट चुका है तो अब चर्चा क्यों करें.