logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Loksabha Election 2024: फडणवीस ने गांव चलो अभियान की शुरुआत, किसान के घर खाया खाना


नागपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही प्रचार करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को आखिरी व्यक्ति तक पहचाने के लिए अपनी एड़ी चोटी का जिर लगा दिया है। इसी के तहत भाजपा ने नागरिकों से सीधा उड़ने के लिए गांव चलो अभियान कोई शुरुआत की है। जहां पार्टी के सभी बड़े और छोटे नेता गांव में जायेंगे और वहां रात गुजरेंगे। इस अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को काटोल तहसील के पारडसिंगा में रात गुजारी। इस दौरान उन्होंने किसान के घर पर खाना भी खाया।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस के साथ इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, रामटेक सांसद कृपाल तुमाने, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर कोहले, आशीष देशमुख, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अभियान पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि, "हमारी पार्टी ने देश के सभी सात लाख गांव तक पहुंच बनाने के लिए गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत आज मैं काटोल तहसील के पारडसिंगा पंहुचा हूँ और यहां रात गुजरूंगा। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हर मतदाता जरुरी होता है। फिर चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण। इस अभियान के माध्यम से हम उनतक पहुचंगे और प्रधानमंत्री मोदी सन्देश उन्हें बताएँगे।"