logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: खरीफ सीजन के पहले किसानों को झटका, खाद के दाम में 255 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी; डीएपी भी होगी महंगी


अमरावती: खरीफ सीजन जून से शुरू होता है, लेकिन उसके पहले सरकार ने किसानों को बड़ा झटका दे दिया है। सरकार ने खाद की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ डीएपी के दामों में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार ने 10:26:26 खाद की कीमत में 255 रुपये से 275 रुपये बढ़ा दिया है। बीटी बीजों की कीमत में 37 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब कीटनाशकों की कीमत में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की बात चल रही है।

कृषि फसलों की उत्पादन लागत जहां हर साल बढ़ रही है, वहीं आय उस अनुरूप नहीं हो रही है, जिससे कृषि समीकरण बिगड़ गया है। इस साल खरीफ से पहले ही रासायनिक खादों के दाम बढ़ने लगे हैं। इस बार उर्वरकों की कीमत का निर्धारण उर्वरक रैक लगने के बाद किया जाएगा। इस वर्ष डीएपी की कीमत में बढ़ोतरी की चर्चा है। फिलहाल डीएपी की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग है, जिसमें 150 रुपये की बढ़ोतरी संभावित है।

इस उर्वरक पर सब्सिडी समाप्त कर कीमत बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। पिछले एक महीने में 10:26:26 खाद की कीमत 1,470 रुपये से बढ़कर 1,725 ​​​​से 1,750 रुपये हो गई है। किसान इस उर्वरक का उपयोग कपास और सोयाबीन सहित बगीचों के लिए बड़े पैमाने पर करते हैं। अब, उर्वरक की कीमतों में वृद्धि के कारण उत्पादन लागत भी बढ़ रही है।

केंद्र सरकार द्वारा बीटी बीजों के मूल्य में 37 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी से जिले के किसानों की उत्पादन लागत में साढ़े पांच करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इसके अतिरिक्त, विक्रेताओं ने कहा कि कीटनाशकों की कीमतों में भी 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।