logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Nagpur Breaking: पटाखे के गोदाम में लगी आग, धमाकों की आवाज से परिसर गूंजा; अग्निशमन की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची


नागपुर: गर्मी का मौसम (Summer) शुरू होते ही शहर में आग लगनी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर को उतर नागपुर (Nagpur) के वैशाली नगर स्थित एक पटाखे की गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग पुरे गोदाम में फ़ैल गई। पटाखा गोदाम (Explosive Department) होने के कारण धमाकों से पूरा परिसर गूंज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अग्निशमन विभाग (Fire Department) की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

जिस जगह आग लगी वहां रिहाइशी इलाके में हैं, जिसके कारण आग आस-पास के घरों में भी फ़ैलाने की आशंका थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। आग कितनी भीषण थी कि, इसी से समझा जा सकता है कि, आग और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, पांचपावली थाना क्षेत्र के दाहिबजार रोड स्थित वैशाली नगर स्थित प्रेमनगर फ्लाईओवर के निचे पटाखे का गोडाउन है। शादी का समय होने के कारण व्यापारी ने बड़ी संख्या में पटाखे जमा कर रखे थे। बुधवार दोपहर को अचानक गोडाउन में आग लग गई। पटाखा होने के कारण देखते ही देखते आग चंद मिनटों पुरे गोदाम में फ़ैल गई। आग लगने की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी है। आग की स्थिति को देखते हुए शहर के विभिन्न केन्द्रो से नौ गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। 

जिस जगह गोदाम बनाया गया है, वह रिहाशी इलाके और घनी आबादी में स्थित है। बारूद होने के कारण आग आस-पास के घरों में भी फैलना का खातर बना हुआ था। हालांकि, कड़ी मशक्क्त के साथ अग्निशमन और फायर फाइटर आग को बुझाने में लगे हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आग दूसरी अन्य घरों में नहीं पहुंच पाई। 

कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार 

बारूद होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में पुरे गोदाम में फ़ैल गई। आग कितनी भीषण थी कि, दूर से ही आग की लपटे और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ऐतिहातन फ्लाईओवर यातायात पर रोक लगा दी। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग जो फ्लाईओवर खड़े होकर आग का वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए।