logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

वन विभाग की कार्रवाई, मालगांव-कापसी से 40 लाख का अवैध सागवान किया जब्त; आरोपियों की खोजबीन शुरू


नागपुर: नागपुर शहर में वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागवान से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। मालगांव कापसी इलाके से करीब 40 लाख रुपये कीमत का सागवान जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं वन विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अवैध सागवान के कारण शहर के लकड़ी कारोबारियों को लंबे समय से नुकसान झेलना पड़ रहा था। इसी के मद्देनजर वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि मालगांव कापसी इलाके में अवैध सागवान रखा गया है और वहां उसकी कटाई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। एक आरा केंद्र से अवैध सागवान को जब्त किया गया।

वन विभाग के मुताबिक, जब्त लकड़ी की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है। इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।