logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: देवली के राम मंदिर में पूर्व सांसद रामदास तडस को गर्भगृह में नहीं करने दिया प्रवेश, राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई चर्चा


वर्धा: रामनवमी के अवसर पर वर्धा जिले के देवली में राम मंदिर में प्रवेश को लेकर एक अलग घटना घटी, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. पूर्व सांसद रामदास तड़स को मंदिर के पुजारी ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से मना कर दिया। तड़स ने कहा कि वह कई वर्षों से इस मंदिर में जा रहे हैं। वह मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा करना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया।

पूर्व सांसद रामदास तड़स ने कहा, “मुझे बताया गया कि मेरे शरीर पर 'जनेऊ' नहीं है, इसलिए मुझे गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ।” पूर्व सांसद रामदास तड़स न सिर्फ बीजेपी के पूर्व सांसद हैं, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं। रामनवमी जैसे पवित्र दिन पर इस तरह से उन्हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं देने को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।

रामदास तड़स ने कहा कि ठीक है मुझे गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिला। लेकिन मेरे लिए भगवान राम और माता जानकी भी यहीं बाहर ही है। मैंने अपनी पत्नी के साथ यहीं से उनके दर्शन किये हैं। मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन किसी मंदिर में इस तरह भेदभाव किया जाना ठीक नहीं है।