logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बगावती तेवर के साथ तीनों विस क्षेत्र में होगी काटे की टक्कर, कांग्रेस के पांच तो भाजपा के तीन मैदान में उतरे


गड़चिरोली: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अब जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के चित्र साफ हो गये है। हालांकि स्पष्ट चित्र आगामी 4 नवंबर को नामांकन पीछे लेने की प्रक्रिया के बाद तय होंगे, लेकिन मंगलवार को तीनों विस क्षेत्र में बगावती तेवर के साथ काटे की टक्कर का ऐलान हो गया है। जिले में कांग्रेसी खेमे से कुल 5 उम्मीदवारों ने महाविकास आघाडी के साथ बगावत की है।

वहीं भाजपा के 3 प्रत्याशियों ने महागठबंधन के साथ बगावत कर चुनावी आखाड़े में अपने कदम रखे है। इसमें भाजपा से बगावत करने वाले अहेरी विस क्षेत्र के राजे अमरीश आत्राम, संदीप कोरेत, कांग्रेसी खेमे से हनुमंतू मडावी औश्र दीपक आत्राम ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं गड़चिरोली में कांग्रेस से एड. विश्वजीत कोवासे और डा. सोनल कोवे के साथ भाजपा से वर्तमान में विधायक डा. देवराव होली ने बगावत कर निर्दलीय के रूप में स्वयं को चुनाव आखाड़े में पेश किया है। आरमोरी विस क्षेत्र में कांग्रेस की नेता डा. शिलु िचमूरकर ने भी बगावती तेवर दिखाते हुए अपना नामांकन निर्दलीय के रूप में पेश किया है।

अहेरी विस क्षेत्र की सीट महागठबंधन के कोटे में जाने से राकांपा (अजित गुट) के धर्मरावबाबा आत्राम ने अधिकृत रूप से इस महागठबंधन ने नामांकन दाखिल किया है। इस क्षेत्र में महागठबंधन से सीट नहीं मिलने से राजे अमरीश आत्राम ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय के रूप में नामांकन पेश किया। उधर भाजपा के खेमे से ही संदीप कोरेत और कांग्रेसी खेमे से हनुमंतू मडावी, दीपक आत्राम ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर बगावत फूंक दिया है।

गड़चिरोली विस क्षेत्र में वर्तमान िवधायक डा. देवराव होली की िटकट कटने से उनके द्वारा निर्दलीय नामांकन पेश करना तय माना जा रहा था। मंगलवार को उन्होंने अपना निर्दलीय नामांकन पेश कर अब स्पष्ट रूप से भाजपा के साथ बगावत कर दिया है। कुल मिलाकर गड़चिरोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बगावती तेवर के साथ काफी रोचक होने की संभावना व्यक्त की जा रहीं है।