logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से गवली, राठोड़ या नाईक?


यवतमाल: यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट एनडीए गठबंधन में शिवसेना शिंदे गुट के कोटे में है। इस सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। लेकिन अभी तक इस सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। पिछले पांच बार की सांसद भावना गवली के साथ ही इस सीट से शिंदे गुट में जिले के पालकमंत्री संजय राठोड़ और मोहिनी नाईक के नाम की चर्चा है।  

यवतमाल वाशिम लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से उम्मीदवार कौन होगा इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा है। इस सीट से उद्धव ठाकरे गट ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन एनडीए की ओर से उम्मीदवार के नाम पर अभी भी सस्पेंस है। ये सीट एनडीए में शिंदे गुट के हिस्से में है, लेकिन उम्मीदवार देने में देरी होने के कारण अलग-अलग चर्चा चल रही है। अब तो ये चर्चा शुरू है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी कुछ दिन में लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा होगी।  

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यवतमाल वाशिम सीट के लिए मतदान होगा। इसके लिए यहां नामांकन प्रक्रिया भी शुरू है और 4 अप्रैल नामांकन के लिए आखिरी दिन है। ऐसे में उम्मीदवार के नाम के ऐलान में हो रही देरी से कई सवाल भी उठ रहे हैं। 

वैसे तो यवतमाल वाशिम सीट से 1999 से भावना गवली ही लगातार पांच बार से सांसद हैं। लेकिन इस बार उनकी उम्मीदवारी पर प्रश्नचिन्ह है। उनके  बाद मंत्री संजय राठौड़ के नाम की खूब चर्चा है। वहीं अब नाइक परिवार से मोहिनी इंद्रनील नाइक का नाम भी चर्चा में आ गया है।  

चर्चा है कि क्षेत्र के लोग नाखुश हैं इसलिए शिंदे गुट लोकसभा उम्मीदवार को बदल सकता है। अब ऐसे में यवतमाल वाशिम लोकसभा सीट की ओर एनडीए शिवसेना शिंदे गुट के किस नेता को टिकट देगी, इसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

देखें वीडियो: