logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: बसपा नगरसेवकों को समिति में नहीं मिला स्थान, बसपा नगरसेवकों समिति गठन पर उठाये सवाल


गोंदिया: गोंदिया नगर परिषद में समिति गठन को लेकर सियासत गरमाई है। बहुजन समाज पार्टी के नगरसेवकों ने विधायक विनोद अग्रवाल और पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल पर नाराज़गी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर नगर परिषद की समितियों से बाहर रखा गया है। प्रभाग क्रमांक 8 से दो बसपा नगरसेवक निर्वाचित होने के बावजूद किसी समिति में शामिल न किए जाने से राजनीतिक माहौल में खलबली मची है। 

गोंदिया नगर परिषद में समिति गठन को लेकर राजनीतिक उठापटक तेज़ हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नगरसेवकों ने विधायक विनोद अग्रवाल और पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल पर तीखा आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर नगर परिषद की समितियों से बाहर रखा गया है। 

प्रभाग क्रमांक 8 से दो बसपा नगरसेवक निर्वाचित होने के बावजूद किसी समिति में शामिल न किए जाने से राजनीतिक माहौल में खलबली मची है। बसपा नगरसेवक सुनील भरणे और स्नेहा गडपायले ने आरोप लगाया है कि “गोंदिया नगर परिषद को घर से चलाया जा रहा है और हमें विकास प्रक्रिया से दूर रखा गया है। जब जनता ने हमें चुनकर भेजा है, तो प्रभाग क्रमांक 8 का विकास कैसे होगा?”