logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे अपने बेटे के साथ अब शिवसेना शिंदे गुट में शामिल


गोंदिया: एनसीपी के पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे अपने बेटे के साथ अब शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए है।   मनोहर चंद्रिकापुरे गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव सीट से विधायक थे।

एनसीपी के पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे और उनके बेटे डॉ. सुगत चंद्रिकापुरे ने मुंबई में एक कार्यक्रम में डीसीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। मनोहर चंद्रिकापुरे गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगाव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं।

2024 विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलने के बाद उनके पुत्र सुगत चंद्रिकापुरे ने प्रहार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वो  हार गए। इसके बाद उन्होंने प्रफुल पटेल पर भी आरोप लगाए थे। अब उनके शिवसेना में शामिल होने से गोंदिया जिले में एक नई राजनीतिक चर्चा होने लगी है।