logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे 21 फरवरी को शिवसेना में शामिल होंगे


गोंदिया: आमगांव देवरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक सहसराम कोरोटे 21 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल होंगे। पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी है कि यह प्रवेशोत्सव देवरी में होगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, शिवसेना जिला प्रमुख सुरेंद्र नायडू, मुकेश शिवहरे, युवा नेता डॉ. सुगत चंद्रिकापुरे उपस्थित थे।

2024 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक सहसराम कोरोटे का टिकट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने काटकर एक रिटायर्ड अधिकारी को दे दिया। आमगांव देवरी विधानसभा क्षेत्र में जब कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा तो सहसराम कोरोटे ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की कि चुनाव के ऐन पहले टिकट काटा गया।

पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा टिकट वितरण में की गई अनियमितताओं के कारण कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार नहीं बना सकी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार्यशैली पर विश्वास व्यक्त करते हुए सहसराम कोरोटे ने जानकारी दी है कि 21 फरवरी को एकनाथ शिंदे की शिवसेना टोली द्वारा देवरी में आयोजित कार्यक्रम में वे शिवसेना में शामिल होंगे।

9 फरवरी को अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में अपने बेटे के साथ मुंबई में प्रवेश किया। पूर्व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में गोंदिया विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी में शामिल होंगे। इसलिए आने वाले दिनों में नाना पटोले को गोंदिया जिले में बड़ा झटका लगेगा।