logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शिवसेना नेताओं ने आशीष जायसवाल का किया जंगी स्वागत, मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गोंदिया


गोंदिया: शिवसेना शिंदे गुट के विधायक और राज्य मंत्री आशीष जयसवाल आज गोंदिया जिले के दौरे पर हैं। गोंदिया पहुंचने पर शिवसैनिकों ने एक भव्य बाइक रैली आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद जब आशीष जायसवाल और उनकी पत्नी पहली बार गोंदिया जिले के दौरे पर आए तो शिवसैनिकों ने भव्य बाइक रैली निकालकर आशीष जायसवाल का भव्य स्वागत किया।

गोंदिया के विश्राम गृह में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने भी राज्य मंत्री आशीष जायसवाल से मुलाकात की और अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। जायसवाल ने पार्टी नेताओं द्वारा किये गए स्वागत के लिए धन्यवाद किया। इसी के साथ उन्होंने पार्टी सहित गठबंधन नेताओं को साथ लेकर काम करने की बात कही।

हर मामले पर राजनीति ने करें विपक्ष

विपक्ष ने बीड जिले के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में महायुति नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की थी। इस पर बोलते हुए शिवसेना शिंदे गुट के नेता आशीष जायसवाल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि हर बात का राजनीतिक फायदा नहीं उठाना चाहिए. मंत्री आशीष जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद बीड़ में गृह मंत्री हैं वह मामले की जांच करेंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।