logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: छह वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; अर्जुनी/मोरगांव तहसील के गोठनगांव की घटना


गोंदिया: गोंदिया जिले के अर्जुनी/मोरगांव तहसील के गोठनगांव में एक छह वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल हुई बच्ची का नाम युक्त निखारे है, उम्र 6 साल है। वह रात करीब 8 बजे आंगन में खड़ी थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

इस बीच, बच्ची के चीखने पर उसके परिजन और पड़ोसी दौड़कर आए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। तेंदुए के पंजे बच्ची के गले और सिर में गहरे तक घुस गए, जिससे काफी खून बह गया। बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अर्जुनी/मोरगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है और उसका इलाज चल रहा है।