logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सोयाबीन-कपास किसानों से किया वादा निभाए सरकार, नहीं तो 15 दिसंबर के बाद होगा आंदोलन: रविकांत तुपकर


बुलढाणा: भोजन बहिष्कार आंदोलन के बाद मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कल रविकांत तुपकर पहली बार बुलढाणा जिले में दाखिल हुए. इसके बाद वे सबसे पहले सोयाबीन-कपास आंदोलन के केंद्र बिंदु रहे सोमथाना के ग्रामीणों से मिले और उनका आभार व्यक्त किया.

तुपकर ने ग्रामीणों को मुंबई बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी. तुपकर ने बताया कि सरकार ने ज्यादातर मांगें मान ली हैं, इन्हें लागू करने के लिए हमने सरकार को 15 दिन का समय दिया है.

रविकांत तुपकर ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिसंबर तक सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया तो सोयाबीन-कपास आंदोलन फूट जाएगा.