logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचे गोविंदा


नागपुर: हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री और नागपुर के भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार नितिन गडकरी के आवास पर भेंट की।  

गोविंदा प्रचार के लिए परसों यानी शुक्रवार से नागपुर में हैं। रामटेक लोकसभा के शिवसेना प्रत्याशी राजू पारवे के प्रचार के लिए गोविंदा ने सावनेर के गांवों में रोड शो किया था। गोविंदा ने शिवसेना के स्टार प्रचारक के तौर पर यहां रोड शो किया।  

गोविंदा ने 28 मार्च को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया था। नागपुर में आगमन के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी टिकट की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा था कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।