logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

महायुति की बैठक; बीजेपी विधायक महाले और फुंडकर ने सभा से मोड़ा मुंह


बुलढाणा: महायुति में शिवसेना ने कल अपने आठ उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है. इसमें मौजूदा सांसद प्रतापराव जाधव की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है. लेकिन कल दोपहर को शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी अपनी उम्मीदवारी दाखिल कर दी। इससे कार्यकर्ता कंफ्यूज हैं.

बुलढाणा में महागठबंधन की बैठक हो रही है. उस सभा में एनसीपी, शिवसेना और बीजेपी के कुछ विधायक मौजूद हैं. सांसद प्रतापराव जाधव के दाहिने हाथ मानी जाने वाली बीजेपी विधायक श्वेता महाले, विधायक आकाश फुंडकर और शिवसेना विधायक संजय रायमुलकर ने महायुति के इस जमावड़े से मुंह मोड़ लिया है.

सभा में सांसद और उम्मीदवार प्रताप जाधव, एनसीपी के राजेंद्र शिंगणे, बीजेपी के संजय कुटे, शिवणे के संजय गायकवाड़ मौजूद थे. इस वजह से बीजेपी और शिवसेना के बीच दरार आ गई है.