logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अगर मान ली होती भाजपा की बात, 14 महीने जेल में नहीं बिताने पड़ते: अनिल देशमुख


नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को नागपुर में यूसीएन न्यूज़ से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "अगर उस समय मैंने भाजपा के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया होता तो मुझे 14 महीने जेल में नहीं बिताने पड़ते।"

देशमुख ने कहा, “उस समय भाजपा ने मेरे सामने प्रस्ताव पेश किया था। अगर मैं उस प्रस्ताव को मान लेता तो मुझे 14 महीने जेल में नहीं रहना पड़ता। लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाती। मेरे लिए पार्टी ज्यादा महत्वपूर्ण थी इसलिए मैंने वह प्रस्ताव नहीं स्वीकार किया।” 

वहीं अनिल देशमुख के दावे पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दीहै। उन्होंने कहा, “देशमुख जो कह रहे हैं वह सही है। मुझे पूरा मामला पता है। अनिल देशमुख के पास सबूत हैं कि अनिल देशमुख किस तरह के दबाव में थे और बीजेपी ने उन्हें क्या ऑफर किया था। इतना ही नहीं उनके पास इससे जुड़े कुछ वीडियो भी हैं।”